UP Bhulekh 2025 भूलेख उत्तर प्रदेश खसरा / खतौनी की नकल देखे Online

यूपी भूलेख (upbhulekh.gov.in), उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया गया आसान ऑनलाइन पोर्टल है इसको उत्तर प्रदेश राजस्व विभाग के द्वारा राज्य की भूमि के सभी रिकॉर्ड को डिजिटल उपलब्ध करवाने और ऑनलाइन वेब पोर्टल के माध्यम से आम लोगो को उपलब्ध करवाने के लिए शुरू किया गया है इसका मुख्य उदेश्य यूपी भूलेख (up bhulekh) से जुडी सभी जानकारी को ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध करवाना है। 

इस लेख की मदद से आप खसरा, रियल टाइम खतौनी की नक़ल और उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकरी को आसानी से जान पाएंगे। नीचे हमने महत्वपूर्ण लिंक साझा किये है जिसके माध्यम से भूलेख यूपी के बारे में सम्पूर्ण जानकारी हासिल कर पाएंगे। 

💡उत्तर प्रदेश भूलेख की ऑफिसियल वेबसाइट पर पहुंचने के लिए आपको दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा और upbhulekh.gov.in को टाइप करे। 

ऐसे चेक करे उत्तर प्रदेश भूलेख पोर्टल पर खतौनी की नकल- UP Bhulekh 

उत्तर प्रदेश में खतौनी की नक़ल को चेक करने के लिए आपको नीचे दिए गए कुछ चरणों का पालन करना होगा- 

  • सबसे पहले आपको भूलेख यूपी वाले पोर्टल  https://upbhulekh.gov.in/ पर विजिट करना है 
  • फिर आपके सामने खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नकल देखें विकल्प आएगा इस पर क्लिक करे

खतौनी की नक़ल उत्तर प्रदेश

  • फिर आपको कैप्चा सबमिट करके क्लिक करना है इसके बाद भूमि निरिक्षण के लिए जिला, तहसील, गांव का नाम / ग्राम का नाम और ग्राम कोड को चुनना है 
  • इसके बाद खसरा/गाटा संख्या, बैंक अकाउंट नंबर और खातेदार का नाम दर्ज करके आगे बढ़ना है इतना ही नहीं अगर आप खसरा खतौनी नाम अनुसार देखना चाहते है तो आपको  खातेदार का नाम ऑप्शन चुनना है 

खतौनी (अधिकार अभिलेख) की नक़ल

  • फिर खाता नंबर की जाँच देखने के लिए खाता संख्या को चुने और ‘उद्धरण देखें‘ वाले विकल्प पर क्लिक करे 
💡गाटा भारतीय भूमि दस्तावेजों में भूखंड को इस्तेमाल किये जाना शब्द है गाटा नंबर भू-राजस्व विभाग के द्वारा भूखंड को प्रदान की गई एक पहचान है। 
खाता विवरण (अप्रमाणित प्रति)

अंत में आपके सामने चयनित गाँव के गाटे संख्या वाली खतौनी आएगी 

💡यदि आपका खतौनी यहाँ नहीं दिख रहा है, तो उसे रियल टाइम खतौनी भी देखा जा सकता है  

रियल टाइम UP Bhulekh Khatauni की नक़ल देखें

रियल टाइम भूलेख खतौनी को देखने के लिए आपको सबसे पहले भूलेख पोर्टल – https://upbhulekh.gov.in/ पर जा कर निम्नलिखित स्टेप को फॉलो करना है होगा। 

  • सबसे पहले होमपेज पर उपलब्ध रियल टाइम खतौनी की नक़ल देखे वाले बटन पर क्लिक करे 
  • कैप्चा कोड भर के आगे बड़े, नए पेज जनपद, तहसील और ग्राम चुनें

फिर नया पेज खुलेगा जहाँ आपके सामने 5 विकल्प दिखेंगे 

  • खसरा/गाटा संख्या द्वारा खोजें
  • खाता संख्या द्वारा खोजें
  • खातेदार के नाम द्वारा खोजें
  • भूमि श्रेणी द्वारा खोजे 
  • नामांतरण दिनांक से खोजें

Check UP Bhulekh Real Time Khatauni

आपके पास जितनी भी जानकारी उपलब्ध है उसका विवरण दर्ज करे फिर उद्धरण देखें वाले बटन पर क्लिक करे फिर कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट करे। 

अब आपके आपके सामने उद्धरण खतौनी (अप्रमाणित प्रति) की पूर्ण जानकरी प्रस्तुत हो जाएगी इसे आप भविष्य के लिए  प्रिंट करके सुरक्षित भी रख सकते हो। 

उद्धरण खतौनी (अप्रमाणित प्रति)

UP Bhulekh Portal Launched

उत्तर प्रदेश सरकार ने पारदर्शी और सुगम भूमि रिकॉर्ड व्यवस्था को लागू करने के लिए भूलेख पोर्टल को विकसित किया। पहले, जमीन से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए तहसील या अन्य सरकारी कार्यालयों में जाना पड़ता था, जिसमें काफी समय और श्रम व्यर्थ होता था। अब, यह पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन उपलब्ध होने के कारण, नागरिक घर बैठे अपनी जमीन का विवरण देख सकते हैं।

UP Bhulekh Naksha Kaise Dekhe

यूपी भूलेख नक्शा देखने के लिए upbhulekh.gov.in/ वेबसाइट पर जाएं, जिला, तहसील और गाँव चुनें, फिर खसरा नंबर डालकर नक्शा देखें।

कैसे भूखंड के वादग्रस्त होने की स्थिति को जानें

उत्तर प्रदेश में जमीन या संपत्ति में निवेश करने से पहले यह सुनिश्चित करना आवश्यक है कि वह किसी कानूनी या वित्तीय विवाद में तो नहीं फंसी है। इसके लिए आपको संबंधित भूखंड की वादग्रस्त स्थिति की जांच करनी होगी। इसकी प्रक्रिया निम्नलिखित है:

  • फिर होमपेज पर मौजूद ‘भूखण्ड/ गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने’ वाले बटन विकल्प पर क्लिक करे 

भूखण्ड के वादग्रस्त होने की स्थिति

  • उसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन होगा जहाँ आपको उत्तर प्रदेश के जिले, तहसील और गांव को चुनना होगा 
  • जिले, तहसील और गांव को चुनने के बाद, आप एक नए पेज पर जायेंगे और आपसे खसरा/गाटा नंबर माँगा जायेगा खसरा/गाटा संख्या को दर्ज और ‘गाटा प्रस्थिति’ वाले विकल्प पर क्लिक करें।

गाटा प्रस्थिति
💡यदि आपके द्वारा दर्ज किया गया खसरा नंबर किसी विवाद से संबंधित है, तो आपको उसकी जानकारी प्राप्त हो जाएगी

भू-नक्शा उत्तर प्रदेश को चेक करे- UP Bhulekh Naksha

उत्तर प्रदेश में जमीन का नक्शा देखने के लिए आपको पहले सरकारी आधिकारिक वेबसाइट  

  • https://upbhunaksha.gov.in/  पर जाना होगा 
  • फिर आपको अपने District, Tehsil और Village का चयन करना है 
  • आपके सामने चुनें हुए जगह का नक्शा आ जाएगा
Check Uttar Pradesh Bhu Naksha Plot Report

यहाँ आप भूखंड का नक्शा और उसके बारे में सटीक जानकारी जैसे खाता संख्या, खसरा संख्या,खातेदार का नाम,  क्षेत्रफल अदि को देखना चाहते है उस नंबर पर क्लिक कर दे फिर आपके up bhulekh naksha के पूर्ण जानकारी आ जाएगी 

💡आप आसानी से Plot Report पर क्लिक करके, भूखंड नक़्शे को PDF फॉर्मेट में डाउनलोड कर सकते हो। 

Purpose of Bhulekh Uttar Pradesh Portal

भूलेख शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है – पहला ‘भू’ और दूसरा ‘लेख’। इसमें ‘भू’ का अर्थ भूमि होता है, जबकि ‘लेख’ का अर्थ अभिलेख होता है। इस प्रकार, भूलेख यूपी (Bhulekh UP ) का अर्थ उत्तर प्रदेश राज्य में भूमि से संबंधित अभिलेखों से है। यह पोर्टल नागरिकों को उनकी जमीन से जुड़ी सेवाओं को ऑनलाइन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

इस पोर्टल के माध्यम से लोगों का समय बचता है और वे आसानी से अपनी भूमि के रिकॉर्ड, नक्शा आदि देख सकते हैं। साथ ही, इस डिजिटल सुविधा से सरकारी कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आई है, जिससे भ्रष्टाचार में कमी आई है और लोग घर बैठे ही ऑनलाइन खसरा-खतौनी की जानकारी प्राप्त कर रहे हैं।

यूपी भूलेख पोर्टल की विशेषताएँ

ऑनलाइन खतौनी देखने की सुविधा – उपयोगकर्ता अपनी भूमि का खतौनी विवरण प्राप्त कर सकते हैं।

खसरा नंबर से भूमि रिकॉर्ड की जाँच – खसरा नंबर डालकर जमीन की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

Bhulekh Naksha देखने की सुविधा – अपनी भूमि का डिजिटल नक्शा ऑनलाइन देखा जा सकता है।

किसी भी समय और स्थान से जानकारी प्राप्त करना – यह पोर्टल 24×7 उपलब्ध है, जिससे नागरिक किसी भी समय अपने भूमि रिकॉर्ड की जाँच कर सकते हैं।

सरकारी प्रक्रिया में पारदर्शिता – इससे भ्रष्टाचार में कमी आई है और सरकारी कार्यालयों में अनावश्यक भीड़ भी कम हुई है।

Land Records Available on the Uttar Pradesh Bhulekh Portal

भूलेख उत्तर प्रदेश (Bhulekh UP ) रिकॉर्ड डेटाबेस में जमीन के मालिक विवरण के साथ खसरा और खाता संख्या के अनुरूप सभी पंजीकृत भूमि जोत का महत्वपूर्ण विवरण दर्ज है इसकी सटीक जानकरी नीचे दी गई है 

  1. खातेधारक का असली नाम
  2. खातेधारकों का नंबर 
  3. भूमि का आकार
  4. खाता संख्या और खसरा संख्या का विवरण
  5. संपत्ति के बदले किए गए लेन-देन का इतिहास, जिसमें बंधक, तीसरे पक्ष के दावे आदि शामिल हैं।
  6. खाली संपत्ति, आदि।

Uttar Pradesh Bhulekh Portal पर उपलब्ध सेवाएं

Bhulekh UP Portal- पर उपलब्ध सभी सेवाओं का पूरा विवरण आपको बिन्दुओ के जरिये बताया गया है 

  • खतौनी (13 कॉलम) की नकल देखें
  • सरकारी भूमि खोजें
  • निष्क्रांत सम्पति
  • भूखण्ड/गाटे का यूनीक कोड जाने
  • भूखण्ड/गाटे के वाद ग्रस्त होने की स्थिति जाने
  • भूखण्ड/गाटे के विक्रय की स्थिति जाने
  • शत्रु सम्पति
  • राजकीय आस्थान
  • राजस्व ग्राम खतौनी का कोड जाने
  • राजस्व ग्राम सार्वजनिक सम्पति
  • यूपी भूलेख संपर्क विवरण

यूपी भूलेख हेल्पलाइन नंबर 

यदि आपको यूपी भूलेख ऑनलाइन पोर्टल पर अपनी जमीन के रिकॉर्ड, खतौनी आदि से संबंधित कोई समस्या आती है या पोर्टल पर किसी तकनीकी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, तो आप नीचे दिए गए ईमेल या संपर्क नंबर पर संपर्क कर अपनी समस्या का समाधान प्राप्त कर सकते हैं।

ईमेल आईडीbhulekh-up@gov.in
लैंडलाइन नंबर+91-522-2217145
कंप्यूटर सेलराजस्व मंडल लखनऊ, उत्तर प्रदेश
मोबाइल नंबर+91-7080100588

Important Hashtags

UP Bhulekh #UP Bhulekh Naksha #UP Bhulekh govt.in #Bhulekh Khatauni #UP Bhulekh Portal #भूलेख #भूलेख खतौनी #भूलेख नक्शा यूपी #भूलेख नक्शा #भूलेख खतौनी उत्तर प्रदेश #यूपी भूलेख #भूलेख उत्तर प्रदेश #उत्तर प्रदेश भूलेख

Leave a Comment