Real Time Khatauni (रियल टाइम खतौनी) – यह नकल वर्तमान समय में जमीन की जानकारी प्रदान करती है, जिससे यह पता चलता है कि चालू वर्ष में जमीन किसके नाम पर है। यह सेवा आपको Bhulekh UP पोर्टल पर उपलब्ध होती है।
यदि आप उत्तर प्रदेश में आज की तारीख की रियल टाइम खतौनी प्राप्त करना चाहते हैं, तो इसे आसानी से प्राप्त कर सकते हैं। इस लेख को पढ़कर आप उत्तर प्रदेश राज्य में जमीन की रियल टाइम खतौनी निकालने की प्रक्रिया को समझ सकेंगे।
इसके अलावा, अन्य भूमि रिकॉर्ड्स जैसे भू नक्शा, खतौनी नकल, भूखंड/गाटे की विक्रय स्थिति या वादग्रस्त जानकारी प्राप्त करने के लिए भूलेख यूपी पोर्टल पर जाएं।
नकल | विवरण |
1) रियल टाइम खतौनी नकल –> | चालू वर्ष की खतौनी नकल |
2) खतौनी (अधिकार अभिलेख) नकल –> | पुराने वर्ष (फसली वर्ष) की नकल |
Note– * जिन ग्रामों की वर्तमान खतौनी उपलब्ध नहीं है, वे रियल टाइम खतौनी देख सकते हैं। * रियल टाइम खतौनी डैशबोर्ड उन गांवों की जानकारी प्रदर्शित करता है, जिनकी खतौनी को रियल टाइम खतौनी में अपडेट किया गया है। |
यह भी पढ़ें- Bhu Naksha UP
Real Time Khatauni- नकल देखने की प्रक्रिया
- Real Time Khatauni Uttar Pradesh देखने के लिये upbhulekh.gov.in इस आधिकारिक पोर्टल पर जाये।
- आधिकारिक पोर्टल विजिट करने के बाद “रियल टाइम खतौनी की नकल देखे” विकल्प को चुने।

- फिर आपके सामने स्क्रीनपर कॅप्टचा कोड आएगा उसे दर्ज करके Submit वाले बटन पर क्लिक करे।

- जिस स्थान की आपको real time khatauni चाहिये उस जगह का जनपद, तहसील और ग्राम चुने।

- खतौनी देखने के लिए सामने दिए गए विकल्प में से कोई एक चुने और संख्या दर्ज करे, फिर खोजे बटन पर क्लिक करे फिर खतौनी चुनकर उध्दरण देखे बटन पर क्लिक करे।

- दुबारा Captcha code भरे Continue वाले बटन पर क्लिक करे।

- अंत में आपकी स्क्रीन पर रियल टाइम खतौनी की वास्तविक नकल आ जायेगी।

Real Time Khatauni डैशबोर्ड देखने की आसान प्रक्रिया
- Real Time Khatauni Uttar Pradesh राज्य डैशबोर्ड देखने के लिये upbhulekh.gov.in इस आधिकारिक पोर्टल पर जाये।
- ऑफिसियल पोर्टल पर विजिट करने के बाद रियल टाइम खतौनी डैशबोर्ड उत्तर प्रदेश वाले विकल्प को चुने।

- अपने जिले को सामने आई सूची में से चुनने के बाद Complete Report बटन पर क्लिक करे।

- आपके स्क्रीन पर चुने हुये जिले के सभी जनपद और ग्राम की वास्तविक रिपोर्ट आ जायेगी इससे आपको पता चल जायेगा की कौन से गांव की खतौनी रियल टाइम खतौनी में बदल गई है।
