Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2025: मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार राज्य द्वारा शुरू की गई एक महत्वपूर्ण पहल है इस योजना के तहत 10वीं, 12वीं और स्नातक उत्तीर्ण करने वाली बालिकाओं को प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है 10वीं पास करने पर ₹10,000, 12वीं पास करने पर ₹25,000 और स्नातक पूर्ण करने पर ₹50,000 की प्रोत्साहन धनराशि दी जाती है।
इस वित्तीय सहायता के माध्यम से बालिकाएं अपनी उच्च शिक्षा को सुचारू रूप से जारी रख सकती हैं। यदि आपने भी 10वीं, 12वीं या स्नातक की पढ़ाई पूरी कर ली है और इस योजना का लाभ प्राप्त करना चाहती हैं, तो आपको इससे जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी होनी चाहिए। इस लेख में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियाँ दी गई हैं, कृपया इसे अंत तक पढ़ें।
यह भी पढ़ें- Kusum Yojana
How to Check Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Status
क्या आपने भी मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन किया है और आप आवेदन का स्टेटस चेक करना चाहते है तो यहाँ निचे दिए गए Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Status Check को देखना चाहिए।
- कन्या उत्थान योजना जांच करने के लिए पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा
- वेबसाइट पर जाने के बाद आपको आवेदन वाली स्थिति वाले विकल्प पर क्लिक करना है और यूजर आईडी डालकर लॉगिन करना है
- लॉगिन करना के बाद आसानी से आवदेन की स्थिति को चेक कर सकते है
- इस प्रकार आप का Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2025 Status की सारी जानकारी जान पाएंगे
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Overview
योजना का नाम (Yojana Name) | मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना |
विभाग (Department) | महिला कल्याण विभाग |
किस ने लांच किया (Started From) | मुख्यमंत्री नीतीश कुमार |
लाभार्थी (Benefits) | बिहार राज्य की छात्राएं |
उद्देश्य (Purpose) | बालिकाओं को सशक्त बनाना |
योजना का प्रकार (Types of Yojana) | राज्य सरकार की योजना |
आवेदन का तरीका (Application Process) | ऑनलाइन (Online) |
आधिकारिक वेबसाइट (Official Website) | Click Here |
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana । मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का लाभ
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana 2025: इस योजना के तहत बिहार की सभी बालिकाएं लाभार्थी हैं, बशर्ते उनका जन्म सरकारी या निजी अस्पताल में हुआ हो और उनका जन्म पंजीकृत हो। इस योजना के अंतर्गत बालिकाओं को विभिन्न चरणों में आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिससे उनकी शिक्षा को बढ़ावा मिल सके।
बालिका के जन्म पर ₹2,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है। पहली कक्षा में प्रवेश लेने पर ₹1,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है। इसी तरह, दसवीं और बारहवीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर भी वित्तीय सहायता दी जाती है। इसके अलावा, स्नातक स्तर की पढ़ाई करने वाली छात्राओं को भी प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है, ताकि वे अपनी उच्च शिक्षा निर्बाध रूप से पूरी कर सकें।
Kanya Utthan Yojana Eligibility Criteria। कन्या उत्थान योजना पात्रता मापदंड
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना, जो बिहार सरकार द्वारा संचालित है, लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने और उनके सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाई जाती है। इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित पात्रता मापदंडों को पूरा करना आवश्यक है:
मुख्य शर्तें:
- आवेदक एक महिला छात्रा होनी चाहिए।
- आवेदक ने इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण की हो।
- इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रथम श्रेणी प्राप्त करना आवश्यक है।
- छात्रा को उच्च शिक्षा के लिए प्रयासरत होना चाहिए।
पात्रता मापदंड:
आयु सीमा: इस योजना के तहत आवेदन करने वाली बालिका की उम्र सामान्यतः 0 से 18 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
निवास प्रमाण:
- आवेदक बिहार राज्य की स्थायी निवासी होनी चाहिए।
- केवल बिहार के निवासी ही इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
शैक्षणिक योग्यता:
- नवजात बच्चियों के लिए जन्म प्रमाण पत्र आवश्यक है।
- स्कूल जाने वाली लड़कियों का किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में नामांकन होना चाहिए।
- उच्च शिक्षा के लिए छात्राओं को किसी मान्यता प्राप्त कॉलेज या विश्वविद्यालय में प्रवेश लेना आवश्यक है।
आर्थिक स्थिति:
- योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए परिवार की आर्थिक स्थिति एक महत्वपूर्ण मापदंड हो सकती है।
- विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और अन्य पिछड़े वर्गों (OBC) को प्राथमिकता दी जाती है।
Mukhyamantri Kanya Utthan Yojana Document
- आवेदन पत्र
- अभिभावक का पहचान पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- जन्म प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- आधार कार्ड
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- परिवार आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
योजना का उद्देश्य
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य में लिंगानुपात को संतुलित करना, बालिकाओं की शिक्षा को बढ़ावा देना, बाल विवाह को रोकना तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। बिहार में महिला साक्षरता दर पुरुषों की तुलना में कम है, इसीलिए सरकार इस योजना के माध्यम से लड़कियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहित कर रही है।