मध्यप्रदेश सरकार द्वारा अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के छात्रों के शैक्षणिक विकास को ध्यान में रखते हुए MPTAAS Scholarship योजना चलाई जा रही है। यह योजना आदिम जाति कल्याण विभाग द्वारा संचालित की जाती है, और इसका मुख्य उद्देश्य समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों को उच्च शिक्षा हेतु प्रोत्साहन देना है।
MPTAAS (Madhya Pradesh Tribal Affairs Automation System) ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म है, जिसके माध्यम से छात्रवृत्ति आवेदन, स्वीकृति और वितरण की संपूर्ण प्रक्रिया को डिजिटल माध्यम से संचालित किया जाता है। आइए इस लेख में इस योजना के विभिन्न पहलुओं को विस्तार से समझें।
OVERVIEW: MPTAAS छात्रवृत्ति
विषय | विवरण |
योजना का नाम | MPTAAS छात्रवृत्ति |
संचालन विभाग | आदिम जाति कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश सरकार |
राज्य | Madhya Pradesh |
आय सीमा | SC: ₹3 लाख वार्षिक तकST: ₹6 लाख वार्षिक तक |
लाभार्थी वर्ग | अनुसूचित जाति (SC) और अनुसूचित जनजाति (ST) के छात्र |
लाभ | फीस प्रतिपूर्ति, मासिक छात्रवृत्ति ₹230 से ₹2500 |
आवेदन तिथि | अगस्त-सितंबर से शुरू, अंतिम तिथि नवंबर-दिसंबर |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन आवेदन www.tribal.mp.gov.in/MPTAAS |
MPTAAS Scholarship का उदेश्य
इस योजना का मुख्य उदेश्य पिछड़े वर्ग के बच्चों को सामान तौर से शिक्षा प्रदान करना है जिसके तहत सरकार इन्हे वित्तीय सहायता प्रदान करती हैं। ऐसे ही एक योजना ओडिसा में Nirman Shramik Kalyan Yojana Scholarship के नाम से चलाई जा रही है जिसमे बच्चों को उनके आगे की पढ़ाई के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है।
इस योजना के तहत मिलने वाली लाभ और इसके मुख्य उदेश्य:
- शिक्षा में समान अवसर प्रदान करना ताकि अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्र भी समाज की मुख्यधारा में आ सकें।
- आर्थिक तंगी के कारण जो विद्यार्थी आगे की पढ़ाई नहीं कर पाते, उन्हें सहायता प्रदान करना।
- डिजिटल प्रक्रिया के माध्यम से पारदर्शिता और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराना।
- सरकारी और कुछ निजी संस्थानों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की ट्यूशन फीस सरकार द्वारा वहन की जाती है।
- छात्रों को होस्टल रहने, खाने और अन्य खर्चों के लिए मासिक सहायता राशि दी जाती है।
- प्रवेश शुल्क, परीक्षा शुल्क और अन्य आवश्यक शुल्कों का भुगतान।
- तकनीकी और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के लिए विशेष सहायता।
MPTAAS Scholarship 2025 Amount – MPTAAS छात्रवृत्ति राशि स्तर
छात्रवृत्ति (MPTAAS) 2025 के तहत मिलने वाली राशि कुछ इस प्रकार इ वितरण की जाती है:
कक्षा/कोर्स | होस्टल छात्र | गैर-होस्टल छात्र |
11वीं-12वीं | ₹380 प्रति माह | ₹230 प्रति माह |
स्नातक | ₹570 प्रति माह | ₹300 प्रति माह |
स्नातकोत्तर | ₹820 प्रति माह | ₹530 प्रति माह |
तकनीकी/व्यावसायिक पाठ्यक्रम | ₹1500-2500 प्रति माह | ₹1000-1500 प्रति माह |
MPTAAS छात्रवृत्ति की विशेषताएँ
योजना से जुड़ी कुछ खास विशेषताएँ यहां उपलब्द्ध है:
- छात्रों को बार-बार सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ते।
- छात्रवृत्ति की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से छात्रों के खाते में जाती है।
- पोर्टल पर आवेदन से लेकर वितरण तक की स्थिति देखी जा सकती है।
- हर साल लाखों छात्र इस योजना के अंतर्गत लाभान्वित होते हैं।
Eligibility Criteria Of MPTAAS Scholarship – छात्रवृत्ति की पात्रता
MPTAAS छात्रवृत्ति में लाभ लेने के लिए सभी विद्यार्थियों को अपनी Eligibility Criteria पूरी करनी होगी।
- छात्र अनुसूचित जाति (SC) या अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग से संबंधित होना चाहिए।
- छात्र मध्यप्रदेश राज्य का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- छात्र को किसी मान्यता प्राप्त संस्था या विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही होना चाहिए। योजना केवल 11वीं कक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक (PhD तक) लागू होती है।
- SC छात्रों के लिए वार्षिक आय ₹3 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- ST छात्रों के लिए वार्षिक आय ₹6 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- यदि छात्र किसी अन्य सरकारी छात्रवृत्ति योजना से लाभान्वित हो रहा है, तो वह इस योजना के लिए पात्र नहीं होगा।
आवश्यक दस्तावेज Of MPTAAS Scholarship
Madhya Pradesh Tribal Affairs Automation System छात्रवृत्ति के अंतर्गत जो भी आवेदन करना चाहते है उन्हें ये सभी Documets की जरूरत पड़ेगी।
- पासपोर्ट के आकार की फोटो
- आईडी प्रमाण (पहचान प्रमाण )
- योग्यता परीक्षा की मार्कशीट
- नवीनतम शुल्क रसीद और प्रवेश पत्र
- आवासीय प्रमाण जैसे मतदाता पहचान पत्र / आधार कार्ड / पैन कार्ड
- जाति प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आवेदक की बैंक पासबुक का विवरण
MPTAAS Scholarship Portal 2025 – MPTAAS छात्रवृत्ति आवेदन प्रक्रिया
- सबसे पहले MPTAAS Portal की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं।
- अब मेन मेनू में जाकर MPTAASC पर क्लिक करें।
- MPTAAS Scholarship Login का page खुलेगा।
- अब हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण लिंक पर क्लिक करना होगा।
- आपके सामने हितग्राही प्रोफाइल पंजीकरण फॉर्म खुल जाएगा।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी अपने आधार कार्ड के अनुसार भरें।
- इसके बाद “सुरक्षित करें एवं आगे जाएं” बटन पर क्लिक करना होगा।
- अब जाति एवं समग्र आईडी की जानकारी दर्ज करें।
- इसके बाद आय प्रमाण पत्र एवं मूल निवासी प्रमाण पत्र की जानकारी भरें।
- अब सब्मिट बटन पर क्लिक करें।
योजना से जुड़े अन्य सवाल (FAQ)
सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल Shikshaportal.Mp.Gov.In पर विजिट करें। इसके बाद होमपेज पर मौजूद “छात्रवृत्ति स्वीकृत होने की स्थिति जानें” पर क्लिक करें।
MPTAAS yojana पूरा नाम (Madhya Pradesh Tribal Affairs Automation System) है।
टोल फ्री नंबर 1800-2333-951 पर आप संपर्क कर सकते है यदि न लगे तो आप इनकी हेल्प डेस्क Helpdesk.Tribal@Mp.Gov.In पे मेल करसकते है।