Mahtari Vandana Yojana 13th Installment: छत्तीसगढ़ राज्य की सभी महिलाओं के लिए बड़ी खुशखबरी क्योकि राज्य सरकार ने महतारी वंदना योजना की 13वीं किस्त जारी कर दी है। यदि आप भी इस योजना का लाभ ले रही हैं और 13वीं किस्त का इंतजार कर रही थीं, तो यह खबर आपके लिए बेहद महत्वपूर्ण है।
इस लेख में आपको महतारी वंदना योजना की 13वीं किस्त से जुड़ी संपूर्ण जानकारी मिलेगी। साथ ही, हम आपको यह भी बताएंगे कि आप अपने खाते में इस किस्त की राशि प्राप्त हुई है या नहीं, इसे कैसे जांच सकते हैं। सरकार ने सभी लाभार्थी महिलाओं के खातों में राशि भेजनी शुरू कर दी है। इसलिए, इस लेख को ध्यानपूर्वक पढ़ें ताकि आपको पूरी जानकारी प्राप्त हो सके।
महतारी वंदना योजना क्या है
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने गरीब एवं असहाय महिलाओं के कल्याण के लिए Mahatari Vandana Yojana महतारी वंदन योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹1000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। यह राशि प्रतिमाह सीधे लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि वे अपने दैनिक आवश्यकताओं को आसानी से पूरा कर सकें। सरकार अब तक इस योजना के तहत 13 किस्तें जारी कर चुकी है, जिससे हजारों महिलाओं को लाभ मिला है।
यह भी पढ़ें- Mahtari Vandana Yojana List 2025
यह भी पढ़ें- Mahatari Vandana Yojana Online Apply 2025
यह भी पढ़ें- Mahatari Vandana Yojana payment status 2025
Mahtari Vandana Yojana 13th Installment Status कैसे चेक करें?
आपके खाते में महतारी वंदन योजना की 13वीं किस्त आई है या नहीं, यह जांचने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स का पालन करें –
- सबसे पहले महतारी वंदन योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- होम पेज पर आपको “मेनू अनुभाग” दिखाई देगा।
- यहाँ दिए गए “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” विकल्प पर क्लिक करें।
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जहां आपको अपना आवेदन क्रमांक और कैप्चा कोड दर्ज करना होगा।
- फिर “सबमिट” बटन पर क्लिक करें।
- अब आपके सामने 13वीं किस्त की स्थिति प्रदर्शित हो जाएगी।
Mahtari Vandana Yojana 13th Installment Date
छत्तीसगढ़ राज्य की सभी महिलाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं के लिए यह जानना महत्वपूर्ण है कि योजना की 13वीं किस्त जारी कर दी गई है।
28 फरवरी 2025 से सभी लाभार्थी महिलाओं के बैंक खातों में राशि ट्रांसफर की जा रही है। यदि आप भी इस योजना की लाभार्थी हैं, तो आप अपने खाते की स्थिति जांच सकती हैं। यदि अब तक आपके खाते में राशि नहीं पहुंची है, तो चिंता करने की जरूरत नहीं है। कुछ ही समय में आपकी भी राशि खाते में जमा हो जाएगी।
महतारी वंदन योजना की 13वीं किस्त के लिए योग्यता
- लाभार्थी महिला की आयु 23 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदन करने वाली महिला के परिवार की सालाना आय 2.5 लाख रुपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- लाभार्थी महिला के परिवार का कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में कार्यरत नहीं होना चाहिए।
- परिवार के पास ट्रैक्टर के अलावा कोई अन्य चार पहिया वाहन नहीं होना चाहिए।
- इस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ राज्य की स्थायी निवासी महिलाओं को मिलेगा