उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना – Mukhyamantri Kanya Sumangala Yojana (MKSY) 2025 एक महत्वाकांक्षी पहल है, जिसका उद्देश्य राज्य की कन्याओं को शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत, बालिकाओं को जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक ₹25,000 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जिससे उनके समग्र विकास में मदद मिलती है।
Overview: Kanya Sumangala Yojana(कन्या सुमंगला योजना)
श्रेणी | विवरण |
योजना का नाम | मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना (MKSY) |
शुरुआत की तिथि | 2019 (2025 संस्करण: अद्यतन बजट व लाभ) |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश की बालिकाएँ |
मुख्य उद्देश्य | बालिकाओं के जन्म से लेकर शिक्षा तक वित्तीय सहायता प्रदान करना |
कुल सहायता राशि | ₹25,000 (6 चरणों में) |
वित्तीय सहायता चरणवार | जन्म पर – ₹5,0001 वर्ष (टीकाकरण) – ₹2,000कक्षा 1 में प्रवेश – ₹3,000कक्षा 6 में प्रवेश – ₹3,000कक्षा 9 में प्रवेश – ₹5,00010/12 के बाद उच्च शिक्षा में प्रवेश – ₹7,000 |
परिवार की आय सीमा | अधिकतम ₹3 लाख प्रति वर्ष |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन / ऑफलाइन दोनों |
ऑनलाइन पोर्टल | mksy.up.gov.in |
हेल्पलाइन नंबर | 181 |
कन्या सुमंगला योजना के उद्देश्य – Objectives Kanya Sumangala Scheme
- समाज में कन्या भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराई को समाप्त करना।
- बालिकाओं को प्रारंभिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक वित्तीय सहायता देकर पढ़ाई के लिए प्रेरित करना।
- शिक्षा और आर्थिक सहायता के माध्यम से लड़कियों को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना।
- लड़कियों के जन्म और परवरिश को बढ़ावा देकर राज्य के लिंग अनुपात को संतुलित करना।
- सामाजिक सोच में बदलाव लाकर लड़कियों को बोझ नहीं बल्कि परिवार की गरिमा समझना।
- आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को बेटी के पालन-पोषण और शिक्षा में सहायता प्रदान करना।
- शिक्षा के माध्यम से लड़कियों की शादी की उम्र तक पढ़ाई सुनिश्चित करना और बाल विवाह को रोकना।
- यह योजना समाज में बेटियों की भूमिका को मजबूत करने और उनके प्रति सकारात्मक सोच को बढ़ावा देती है। इसी तरह गुजरात सरकार ने Namo Laxmi Yojana की शुरुआत की, जिसका उद्देश्य राज्य की कक्षा 9वीं से 12वीं तक की छात्राओं को 50,000 वित्तीय सहायता प्रदान करना है। इस योजना के माध्यम से छात्राओं को उनकी शिक्षा में आर्थिक मदद मिलती है, जिससे वे अपनी पढ़ाई जारी रख सकें और भविष्य में आत्मनिर्भर बन सकें।
Benefits Of Mukhyamantri Kanya Sumangala Scheme – कन्या सुमंगला योजना के लाभ
- ₹25,000 की कुल आर्थिक सहायता बालिका के जन्म से लेकर उच्च शिक्षा तक 6 चरणों में दी जाती है।
कन्या सुमंगला योजना में दी जाने वाली राशि
- ₹5,000 – बालिका के जन्म पर, यदि वह सरकारी अस्पताल या मान्यता प्राप्त संस्थान में जन्मी हो।
- ₹2,000 – जब बालिका 1 वर्ष की हो जाती है और उसका पूरा टीकाकरण हो चुका होता है।
- ₹3,000 – जब बालिका कक्षा 1 में प्रवेश लेती है।
- ₹3,000 – जब बालिका कक्षा 6 में प्रवेश लेती है।
- ₹5,000 – जब बालिका कक्षा 9 में प्रवेश लेती है।
- ₹7,000 – जब बालिका कक्षा 10 या 12 पास कर किसी स्नातक/डिप्लोमा/तकनीकी कोर्स में प्रवेश लेती है।
- लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा मिलता है – स्कूल ड्रॉपआउट रेट घटता है।
- बाल विवाह की रोकथाम में मदद मिलती है, क्योंकि लड़कियाँ शिक्षा से जुड़ी रहती हैं।
- गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों को आर्थिक राहत मिलती है बेटियों की परवरिश में।
- लिंग भेदभाव और भ्रूण हत्या जैसी सामाजिक बुराइयों में कमी आती है।
- बेटियों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में सहायता मिलती है।
- लड़कियों के जन्म को प्रोत्साहन मिलता है, जिससे लिंगानुपात बेहतर होता है।
कन्या सुमंगला योजना के लिए पात्रता मानदंड – Kanya Sumangala Yojana Eligibility
इस योजना के लिए पात्रता मानदंड निम्नलिखित हैं :
- लाभार्थी परिवार उत्तर प्रदेश का स्थायी निवासी होना चाहिए और उसके पास निवास प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए।
- परिवार में अधिकतम दो बच्चे होने चाहिए। यदि किसी महिला को पहले प्रसव से लड़की है और दूसरे प्रसव से जुड़वा लड़कियां होती हैं, तो तीनों लड़कियों को लाभ अनुमन्य होगा।
- एक परिवार में अधिकतम दो लड़कियों को योजना का लाभ मिल सकेगा।
- गोद लेने जैसी विशेष परिस्थितियों के लिए भी मानदंड शामिल हैं। यदि कोई परिवार लड़की को गोद लेता है, तो वह भी योजना के तहत लाभ के लिए पात्र होगा।
Kanya Sumangala Yojana Online Registration – कन्या सुमंगला योजना Online Apply
Step-by-Step Kanya Sumangala Yojana Online Form भरने की प्रक्रिया:
- आधिकारिक पोर्टल खोलें: https://mksy.up.gov.in
- यहां से आप Kanya Sumangala Yojana Online Form के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर सकते हैं।
- आवेदक का नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर आदि भरें।
- OTP के माध्यम से मोबाइल नंबर वेरीफाई करें।
- Login करने के बाद बेटी की पूरी जानकारी भरें – जन्म विवरण, शिक्षा स्तर, बैंक विवरण आदि।
- नीचे बताए गए दस्तावेज़ स्कैन करके अपलोड करें जैसे
- बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता का आधार कार्ड, बैंक पासबुक की प्रति
- एक बार सभी जानकारी सही से भरने के बाद फॉर्म submit करें और Application ID नोट करें।
अगर आप ऑफ़लाइन आवेदन करना चाहते हैं, तो आप mksy.up.gov.in वेबसाइट से kanya sumangala yojana form PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
Kanya Sumangala Yojana Status Check Process
- वेबसाइट https://mksy.up.gov.in पर जाएं
- “Application Status” या “स्थिति देखें” विकल्प पर क्लिक करें
- एप्लिकेशन नंबर या मोबाइल नंबर और OTP डालें
- आपकी Kanya Sumangala Yojana Status स्क्रीन पर दिखाई देगी
कन्या सुमंगला योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज – Kanya Sumangala Yojana Document
- माता-पिता या अभिभावक का आधार कार्ड
- बालिका का आधार कार्ड (यदि बच्ची 5 वर्ष से अधिक है।)
- निवास प्रमाण पत्र
- परिवार की आय प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो
- माता-पिता और बालिका की स्पष्ट फोटो।
इसी तरह अन्य योजनाओ की जानकारी के लिए आप हमारी वेबसाइट kusum yojana को visit कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
उत्तर. इस योजना के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता 6 किस्तों में प्रदान की जाती है। प्रत्येक किस्त एक विशेष मील के पत्थर (milestone) पर दी जाती है, जैसे बालिका का जन्म, टीकाकरण, कक्षा में प्रवेश, आदि। इन किस्तों की राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में Public Financial Management System (PFMS) के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है।
उत्तर. 1800-8330-100