Bihar Ayush Medical Officer Vacancy: बिहार सरकार द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सुलभ और समग्र बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के अंतर्गत, आयुष चिकित्सा पद्धतियों (आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी) के चिकित्सकों की नियुक्ति हेतु 2025 में एक संगठित भर्ती प्रक्रिया आरंभ की गई है। यह प्रक्रिया राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को सुनिश्चित करना है।
इस पहल के माध्यम से राज्य सरकार आयुष चिकित्सा पद्धतियों को स्वास्थ्य सेवा के मुख्यधारा तंत्र में सम्मिलित कर रही है, जिससे न केवल जनता को वैकल्पिक और पारंपरिक चिकित्सा सुविधाएँ मिल सकें, बल्कि स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रशिक्षित युवाओं को सरकारी सेवा में रोजगार के अवसर भी प्राप्त हों।
Overview: Bihar Ayush Medical Officer Vacancy
विवरण | जानकारी |
भर्ती संस्था | बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति (SHSB), |
पद का नाम | आयुष चिकित्सा अधिकारी (Ayush MO) |
योग्यता | BAMS / BHMS / BUMS + मान्य पंजीकरण |
वेतनमान | ₹32,000/- प्रति माह (संभावित) |
आवेदन की प्रक्रिया | ऑनलाइन |
आवेदन प्रारंभ तिथि | 26/05/2025 के 10:00 बजे पूर्वाह्न से |
आवेदन अंतिम तिथि | 15/06/2025 के 06:00 बजे अपराह्न तक |
परीक्षा की तिथि | अभी जारी नहीं, come soon |
Official website | shs.bihar.gov.in |
बिहार आयुष मेडिकल भर्ती का उद्देश्य – Purpose Of Bihar AMO Vacancy
- ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में आयुष पद्धति की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना।
- सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में आयुष डॉक्टरों की भारी कमी को पूरा करना।
- लोगों को एलोपैथी के साथ-साथ प्राकृतिक और पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों की भी सुविधा देना।
- आयुष सेवाओं को एनएचएम के तहत एकीकृत स्वास्थ्य सेवा ढांचे में शामिल करना।
- राज्य के BAMS, BHMS, और BUMS ग्रेजुएट्स को सरकारी क्षेत्र में रोज़गार के अवसर प्रदान करना इसी प्रकार Vidyadhan Scholarship, जो कक्षा 11 से लेकर स्नातकोत्तर (PG) स्तर तक के विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध है। इसमें चयनित विद्यार्थियों को वार्षिक वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है, जो उनके शैक्षिक स्तर और आवश्यकता के आधार पर निर्धारित होती है।
- राज्य में स्वस्थ जीवनशैली और रोगों की रोकथाम को बढ़ावा देना, जिससे जनता पर एलोपैथिक दवाओं की निर्भरता घटे।
Eligibility Criteria For Bihar Ayush Medical Officer Vacancy – बिहार आयुष मेडिकल भर्ती के पात्रता मानदंड
Bihar Ayush Medical Officer Vacancy में विभिन्न पदों के लिए पात्रता मानदंड निनलिखित है:
आयुष चिकित्सक (आयुर्वेदिक)
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.ए.एम.एस. डिग्री जो भारतीय चिकित्सा केन्द्रीय परिषद, नई दिल्ली के अनुसूची में शामिल हो ।
- अनिवार्य इन्टर्नशीप प्रशिक्षण प्राप्त होना चाहिए।
- बिहार राज्य आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा परिषद्, बिहार, पटना में निबंधन होना चाहिए।
होमियोपैथिक
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.एच.एम.एस. डिग्री (बैचलर
- ऑफ होमियोपैथी मेडिसीन एण्ड
- सर्जरी) जो भारतीय चिकित्सा केन्द्रीय परिषद, नई दिल्ली के अनुसूची में शामिल हो ।
- अनिवार्य इन्टर्नशीप प्रशिक्षण प्राप्त होना चाहिए।
- बिहार राज्य होम्योपैथिक चिकित्सा परिषद्, बिहार पटना में निबंधन होना चाहिए।
आयुष चिकित्सक (यूनानी)
- किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.यू.एम.एस. डिग्री (बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसीन एण्ड सर्जरी) जो भारतीय चिकित्सा केन्द्रीय परिषद, नई दिल्ली के अनुसूची में शामिल हो ।
- अनिवार्य इन्टर्नशीप प्रशिक्षण प्राप्त होना चाहिए।
- बिहार राज्य आयुर्वेदिक एवं यूनानी चिकित्सा परिषद्, बिहार, पटना में निबंधन होना चाहिए।
अधिकतम उम्रसीमाः-
a. अनारक्षित वर्ग / EWS (पुरुष) 37 वर्ष
b. पिछड़ा वर्ग /अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (पुरुष एवं महिला) – 40 वर्ष
c. अनारक्षित वर्ग /EWS (महिला) 40 वर्ष –
d. अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (पुरुष एवं महिला) – 42 वर्ष
बिहार आयुष MO वैकेन्सी पोस्ट Details
Bihar Ayush Medical Officer Vacancy में कुल 2619 पदों पर भर्ती कुछ इस प्रकार है:
Post | No. Of Posts |
आयुष डॉक्टर (आयुर्वेदिक) | 1411 |
आयुष डॉक्टर (Homoeopathic) | 706 |
आयुष डॉक्टर (Unani) | 502 |
कुल | 2619 |
Ayush Medical Officer Vacancy Bihar में जाती के आधार पे सीट
बिहार में 2619 पदों पे आयुष मेडिकल ऑफिसर के लिए भर्ती निकली है जिसने category wise बाँटा गया है।
Category | Seat |
General | 1049 |
EWS | 259 |
SC | 707 |
ST | 31 |
OBC | 431 |
BC | 288 |
WBC | 88 |
कुल | 2619 |
Bihar Ayush Medical Officer Vacancy Apply Online – बिहार आयुष मेडिकल भर्ती की आवेदन प्रक्रिया
Bihar Ayush Medical Officer Vacancy की आवेदन प्रक्रिया
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- “Human Resource” सेक्शन में “Advertisement” पर क्लिक करें।
- “Applications invited for the post of recruitment of AYUSH Doctor” लिंक पर क्लिक करें।
- नोटिफिकेशन पढ़ें और ऑनलाइन आवेदन करें।
- आवश्यक दस्तावेज़ अपलोड करें और आवेदन सबमिट करें।
बिहार आयुष मेडिकल भर्ती का आवेदन शुल्क – Category-wise Registration Fee
उम्मीदवार की कोटि Fee
सामान्य वर्ग / पिछड़ा वर्ग / अत्यंत पिछड़ा वर्ग /आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग – ₹500/-
अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति – ₹125/-
आरक्षित/अनारक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवार – ₹125
राज्य के बहार के उम्मीदवार चाहे वे किसी भी वर्ग के हो – ₹500
दिव्यांग अभ्यर्थियों (40% अथवा उससे अधिक) के लिए – ₹125
Bihar Ayush Medical Officer Vacancy के लिए आवश्यक दस्तावेज
बिहार आयुष मेडिकल ऑफिसर के आवेदन के लिए आपको निचे दिए गए documents जरूरी है।
- पासपोर्ट साइज फोटो
- सिग्नेचर
- आधार कार्ड/पैन कार्ड/पासपोर्ट (पहचान हेतु)
- जन्म प्रमाण पत्र (मैट्रिक प्रमाण पत्र)
- शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (10वीं से लेकर अंतिम डिग्री तक)
- पंजीकरण प्रमाण पत्र (संबंधित चिकित्सा परिषद से)
- जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- विकलांगता प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
- आवेदन शुल्क भुगतान रसीद
- आवास प्रमाण पत्र
बिहार आयुष मेडिकल भर्ती चयन प्रक्रिया – Selection Process For Bihar AMO Vacancy
Bihar AMO Exam Pattaern कुछ इस प्रकार है:
- कुल प्रश्नो की संख्या: 100
- अधिकतम प्राप्तांक (CBT): 400
- नकारात्मक अंकन (Negative Marking): 01
- प्रत्येक प्रश्न हेतु प्राप्तांक: 04
- समयावधि: 2 घंटे
Bihar Ayush Medical Officer Vacancy में अभियर्थियों का चयन Computer Based Test के अनुसार होगा। विभिन्न श्रेणियों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए न्यूनतम योग्यता अंक यहां लिखे गए हैं:
- General: 40%
- पिछड़ा वर्ग: 36.5%
- अत्यन्त पिछड़ा वर्ग: 34%
- SC/ST, महिलाओं तथा दिव्यांग उम्मीदवारों: 32%
Merit List में Tie होने पर
- मेधा सूची प्राप्त अंकों के आधार दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों के समान अंक आने पर में मेधा सूची में उनके स्थान का निर्धारण उनकी जन्म तिथि के आधार पर किया जायेगा अर्थात् उम्र में बड़े अभ्यर्थी मेधा क्रम में ऊपर रहेंगे।
- समान अंक प्राप्त करने एवं समान जन्म तिथि वाले दो या दो से अधिक अभ्यर्थियों की दशा में मेधा सूची में उनके स्थान का निर्धारण उनकी शैक्षणिक योग्यता के आधार पर किया जायेगा अर्थात् अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले अभ्यर्थी मेधा क्रम में ऊपर रहेंगे।
- इसके बावजूद यदि एक से अधिक अभ्यर्थी समान हों तो ऐसे अभ्यर्थियों की वरीयता उनके 10वीं बोर्ड के प्रमाण-पत्र में यथा उल्लिखित नाम के अंग्रेजी वर्णमाला के क्रम के अनुसार निर्धारित की जाएगी।
प्रमाण-पत्र सत्यापन (Document Verification)/काँउसेलिंग
प्रमाण-पत्र सत्यापन /काँउसेलिंग के दिन निम्नलिखित प्रमाण-पत्र, अंक-पत्र एवं अन्य कागजात मूल प्रति (जो ऑनलाईन आवेदन के समय अपलोड किया गया हो) में अनिवार्य रूप से एवं उसकी 01 (एक) स्वअभिप्रमाणित छायाप्रति के साथ उपस्थित होना होगा।
आवेदन प्रक्रिया कब शुरू और बंद होती है?
प्रारंभिक तिथि एवं समय 26/05/2025 के 10:00 बजे पूर्वाह्न से
अंतिम तिथि एवं समय 15/06/2025 के 06:00 बजे अपराह्न तक
इसी तरह अन्य योजना की जानकारी के लिए हमारी साइट kusum yojana को visit करें।
अन्य पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने BAMS, BHMS या BUMS (आयुर्वेद, होम्योपैथी, यूनानी) में स्नातक डिग्री प्राप्त की है और संबंधित मेडिकल काउंसिल में पंजीकृत हैं।
उत्तर न्यूनतम आयु: 21 वर्ष अधिकतम आयु श्रेणी अनुसार भिन्न है जैसे सामान्य पुरुष – 37 वर्ष, महिला – 40 वर्ष, आरक्षित वर्ग – 40 से 42 वर्ष तक