Bihar Anganwadi Vacancy– बिहार राज्य में आंगनवाड़ी Supervisor पदों पर 274 सीट पे भर्ती चल रही है। यह भर्ती Integrated Child Development Services(ICDS) द्वारा आयोजित की जाती है। इसके जरिए घर बैठी 10वीं और 12वीं पास महिलाएं भी नौकरी कर सकती है और अपने परिवार को आर्थिक रूप से सपोर्ट भी कर सकती हैं।अगर आप भी बिहार के मूल निवासी है तो आप इसके लिए जरूर apply करे।
बिहार आंगनवाड़ी भर्ती 2025 से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी जैसे आवेदन तिथि, पात्रता, चयन प्रक्रिया, और आधिकारिक वेबसाइट के बारे में अच्छे से बताएंगे। Bihar Anganwadi Vacancy में आवेदन करने की अंतिम तिथि 25-05-2025 हैं। इसके साथ बिहार के मधुबनी जिले में भी 71 सीटों पर भर्ती निकली है जिसके आवेदन की प्रक्रिया अंतिम तिथि 10 जून 2025 हैं।
आंगनवाड़ी भर्ती के अलावा बिहार में बेरोजगारों के लिए भी बिहार सरकार ने एक योजना की पहल की है, Berojgari Bhatta Yojana के नाम से। इस योजना के तहत केवल महिलाएं ही नहीं पुरुष भी आवेदन कर सकते है।
बिहार आंगनवाड़ी भर्ती Overview
पद का नाम | महिला पर्यवेक्षक |
विभाग | महिला एवं बाल विकास विभाग |
पदों की संख्या | 274 और (71 मधुबनी में) |
योग्यता | 10वीं पास |
वेतन भत्ता | 25,000 तक |
राज्य | प्रतिमाह |
आवेदन प्रक्रिया | Online/Offline बिहार आंगनवाड़ी की आधिकारिक साइट पे |
चयनित प्रक्रिया | Merit list and Interview |
Bihar Anganwadi Bharti के लिए पात्रता मानदंड
बिहार में अन्य जिलों के लिए:
बिहार में निकली आंगनवाड़ी वैकेंसी के लिए जो आवेदन करना चाहते है उनको पहले Eligibility Criteria पूरी करनी होगी।
- बिहार की मूल निवासी होनी चाहिए।
- 18 से 35 वर्ष की महिलाएं ही इस पद के लिए Eligible है।
- कम से कम 10वीं पास होनी चाहिए।
- रोजगार कार्यालय में पंजीकृत होना चाहिए
- शारीरिक मानसिक रूप से स्वस्थ
- आवेदिका को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
अगर आप मधुबनी जिले के लिए आवेदन कर रहे है तो:
- बिहार के मधुबनी जिले की मूल निवासी होनी चाहिए।
- 21 से 45 वर्ष की महिलाएं ही इस पद के लिए Eligible है।
- कम से कम 10वीं पास होनी चाहिए।
- आवेदिका को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कम से कम 10वीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
कुल सीटों का विवरण: बिहार आंगनवाड़ी वैकेंसी
जिला का नाम | कुल सीट |
भागलपुर | 26 |
अरवल | 12 |
खगड़िया | 13 |
छपरा | 63 |
मुजफ्फरपुर | 41 |
मोतिहारी | 42 |
वैशाली | 42 |
जहानाबाद | 13 |
गोपालगंज | 22 |
बिहार आंगनवाड़ी वैकेंसी के लिए Important Documents
अगर आप बिहार में निकले आंगनवाड़ी भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपको निचे दिए गए दस्तावेज जरूर होने चाहिए:
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- जन्मतिथि प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- रोजगार पंजीयन
- ईमेल आईडी
- मोबाइल नंबर
- पहचान पत्र
- एजुकेशन सर्टिफिकेट
- पासपोर्ट साइज फोटो
- हस्ताक्षर
Bihar Anganwadi Vacancy में मिलने वाली वेतन का विवरण
पद का नाम | मासिक वेतन (₹) | विवरण |
आंगनवाड़ी सेविका | ₹6,500 – ₹8,000 | कार्य अनुभव, सेवा अवधि और केंद्र की श्रेणी के अनुसार वेतन में अंतर हो सकता है। |
आंगनवाड़ी सहायिका | ₹3,500 – ₹4,500 | सहायिकाओं को केंद्र में सहायक कार्यों के लिए न्यूनतम मानदेय मिलता है। |
मिनी आंगनवाड़ी सेविका | ₹4,500 – ₹5,500 | छोटे केंद्रों में कार्यरत सेविकाओं को यह वेतन मिलता है। |
आंगनवाड़ी सुपरवाइजर | ₹12,000 – ₹18,000 | अनुभवी सेविकाओं को पदोन्नति के बाद यह वेतन मिलता है। |
परियोजना अधिकारी (CDPO) | ₹40,000 – ₹60,000 | यह पद प्रशासनिक सेवा वर्ग में आता है और बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा चयन होता है। |
Bihar Anganwadi Vacancy Online Apply
- आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं मधुबनी जिले के लिए (madhubani.nic.in)
- “Notices/Recruitment” अनुभाग पर क्लिक करें।
- “Click here to register” लिंक पर क्लिक करें।
- विज्ञापन को चयन करें और सभी आवश्यक जानकारी भरें।
- रजिस्टर बटन पर क्लिक करें।
- प्राप्त लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- अपना फोटो, सिग्नेचर और अन्य आवश्यक जानकारी भरें।
- “Submit” बटन पर क्लिक करें।
- आवेदन की रसीद प्राप्त करें और भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित रखें।
मधुबनी जिले Bihar Anganwadi Vacancy के लिए सीटें और आवेदन के लिए Last Date
आपको बता देती हु की यह दो अलग वैकेंसियों के बारे में बताया जा रहा है अभी हम बिहार के मधुबनी जिले के बारे बता रहे है। मधुबनी जिला में कुल 71 सीटों के लिए भर्ती निकली है जो की 21 मई 2025 को प्रारंभ हुई है और 10 जून 2025 तक इसकी आवेदन प्रक्रिया चालू रहेगी। यहां आप देख सकते है की बिहार मधुबनी जिला में कुल सीटों पर कितने प्रतिशत सीट किस किस वर्ग को दी गयी है।
वर्ग | सीट |
अनुसूचित जाती | 13 |
अनुसूचित जनजाति | 01 |
पिछड़ा वर्ग | 06 |
अत्यंत पिछड़ा वर्ग | 14 |
पिछड़े वर्ग की महिला | 02 |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 07 |
गैर आरक्षित | 28 |
कुल | 71 |
Anganwadi Vacancy का रिजल्ट कैसे चेक करें
- अपने जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं: उदाहरण के लिए, यदि आप पटना जिले से हैं, तो patna.nic.in पर जाएं।
- “भर्ती” या “नोटिस” अनुभाग खोजें: यहां आपको “Provisional Merit List” या “Final Selection List” जैसे शीर्षक वाले नोटिस मिल सकते हैं।
- उपयुक्त लिंक पर क्लिक करें: अपने पद (जैसे सेविका, सहायिका, या महिला पर्यवेक्षिका) से संबंधित सूची डाउनलोड करें।
- PDF फ़ाइल में अपना नाम या आवेदन संख्या खोजें।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)
आंगनवाड़ी बिहार वैकेंसी 2025 की लास्ट डेट क्या है?
Bihar Anganwadi Bharti की अंतिम तिथि 25 मई 2025 है, लेकिन अगर आप मधुबनी जिले के लिए आवेदन करना चाहते है तो इसकी अंतिम तिथि 10 जून 2025 हैं।
बिहार में आंगनवाड़ी सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती कब निकली?
Bihar Anganwadi Supervisor के पदों की वैकेंसी 4 मई 2025 से प्रारंभ किया गया हैं, जो 25 मई 2025 को समाप्त हो जाएगी।
क्या बिहार आंगनवाड़ी में 2025 में कोई वैकेंसी हैं?
जी हा, Bihar Anganwadi Vacancy 2025 में अभी बहुत से पदों के लिए vacancy निकल राखी है। जैसे की मधुनि में 71 सीटों के लिए और बिहार के अन्य सभी राज्यों में 274 सीटों पर supervisor के लिए भर्ती प्रक्रिया चालू है।
बिहार में आंगनवाड़ी सुपरवाइजर की सैलरी कितनी होती है?
Bihar Anganwadi Vacancy- सुपरवाइजर की salary ₹12,000 – ₹18,000 है।
आंगनवाड़ी की चयन प्रक्रिया कैसे होती है?
Anganwadi की चयन प्रक्रिया मेरिट और इंटरव्यू के जरिये की जाती है।